न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : वित्तीय वर्ष 20 – 21 मनरेगा में पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ने 10 वां स्थान प्राप्त किया, विकास के प्रगति पर अग्रसर है जिला

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के दिशा निदेश एवं उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार के कुशल नेतृत्व में राज्य के सभी जिला को पछाड़ते हुए यह जिला नया कीर्तिमान स्थापित किया है तथा यह जिला विकास के प्रगति पर अग्रसर है।

कभी रैकिंग मे काफी नीचे रहने वाला यह जिला पूरे राज्य में दसवां स्थान प्राप्त किया है। वित्तीय 20-21 में मोतिहारी ने दसवा स्थान स्थान प्राप्त किया है। कार्य पूर्णता में टार्गेट के विरुद्ध 67%,प्रगति प्राप्त किया गया है, जबकि मानव दिवस में 75% टार्गेट के विरुद्ध प्रगति प्राप्त है। मास्टर रोल निर्गत करने का 28%।

मनरेगा अंतर्गत पीएमएवाई जिसमें 90 दिन का मजदूरी दिया जाता है इसमें मोतिहारी ने 67% लक्ष्य प्राप्त किया है। इस वित्तीय वर्ष में कार्य पूर्णता करने की दर 31.2% है।

मनरेगा मजदूरी भुगतान ससमय करने में 76%प्रगति है। कुल वेटेज मे इसमें 51.3% प्राप्त हुआ है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार मनरेगा में मास्टर प्लान बना कर काम किया गया है जिसका परिणाम सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *