न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं समीक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक की जिलाधिकारी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित राधाकृष्णन भवन में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में उप विकास आयुक्त एवं जिले के सभी शाखाओं के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। समीक्षात्मक बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सभी शाखाओं के द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली।

इस बैठक में निम्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला साख योजना, साख जमा अनुपात, केसीसी योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना, मुद्रा योजना, पीएमईजीपी योजना, एसएचजी जीविका की प्रगति, समग्र गव्य विकास योजना, केसीसी मत्स्य पालन योजना, comfed की उपलब्धि, आदि योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने सभी शाखाओं के अधिकारियों को बेहतर कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में सभी योजनाओं को शत-प्रतिशत किया जाय इसके लिये आवश्यक तैयारी कर ली जाय।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन तात्पर्य है उन्होने बैठक में अनुपस्थिति बैंक अधिकारियों से स्पष्टीकरण करने का निदेश अग्रणी जिला प्रबंधक को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *