न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बिहार में 500 के करीब हुए कोरोना के केस, पटना एम्स में दो मरीजों ने तोड़ा दम, CM नीतीश कुमार ने भी कोरोना को लेकर रखी हाई लेवल मीटिंग

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

होली से ठीक पहले ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामले राज्य सरकार के लिए चुनौतियां भी बढ़ाती जा रही हैं. बिहार में फिर से 24 घन्टे में कोरोना के 88 नए मरीज मिले हैं जिसमें सबसे ज्यादा पटना में 41 लोग संक्रमित पाए गए हैं, इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 472 पहुंच गई है जिसमें पटना सबसे टॉप पर है.

सबसे अधिक 217 एक्टिव मामले पटना में हैं, जहां संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों की भी मौत होने लगी है, 24 घंटे में पटना AIIMS में दो मरीजों की मौत हो गई जिसमें एक पटना सिटी तो दूसरा गया का संक्रमित मरीज शामिल है. राज्य सरकार के आदेश पर लगातार स्टेशनों, बस स्टॉप, हवाई अड्डों पर कोरोना जांच की जा रही है लेकिन अब भी 70 प्रतिशत लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं और ना तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आ रहे हैं.

विधानसभा सत्र स्थगित रहने के बाद CM नीतीश कुमार ने भी कोरोना को लेकर हाई लेवल मीटिंग रखी जिसमें अधिकारियों और मंत्रियों के साथ ना सिर्फ पूरे मामले पर समीक्षा की बल्कि कई निर्देश भी दिए है. सीएम के साथ बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी और दोनों विभाग के अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव भी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *